चतरा, मार्च 2 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। रंगों के त्योहार होली को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पर्व मनाने के लिए दूसरे जिलों और प्रदेशों में काम करने वाले युवक अपने-अपने घर लौट रहे हैं। क्षेत्र में चारों ओर ढोल-मंजीरों की थाप और पारंपरिक होली के गीत गूंजने लगे हैं। कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर, कान्हाचट्टी, बाराबागी, तुलबुल और पांडे महुआ के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां, गुलाल, टोपियां और त्योहार से जुड़ी अन्य सामग्री खूब बिक रही है। पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए राजपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक गांव में पेट्रोलिंग की जा रही है। रविवार से कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन शुरू हो गया है। कान्हाचट्टी बाजार में भी नवयुवकों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह की...