चतरा, अप्रैल 17 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरूवार को एक बैठक की गयी। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष, कान्हाचट्टी, कान्हाचट्टी प्रमुख इंदु कुमारी, राजपुर मुखिया विकास सिंह एवं अन्य पंचायतों के सदस्य उपस्थित रहे। जहां क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पर जोर देते हुए निर्देश दिया गया कि किसी भी प्रकार की कमी को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही जल संचय को प्राथमिकता देने की बात कही गई और वर्षा जल को संरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- ग्राम विकास कार्यों के लिए बैठक में 4.25 करोड...