चतरा, जून 27 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी बाजार के सात युवाओं ने नेपाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लेह-लद्दाख और जम्मू-कश्मीर की साहसिक यात्रा कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। दल में अमन केशरी, बादल केशरी, राजन केशरी, कुंदन केशरी, शिवम् पांडे, विवेक सोनी और दुर्योधन दांगी शामिल थे। यात्रा की शुरुआत सायल बागीचा से हुई। युवाओं ने प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थलों और विभिन्न संस्कृतियों का करीब से अनुभव लिया। लेह-लद्दाख की कठिन राहों को पार कर उन्होंने साहस और एकता का परिचय दिया। युवाओं ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए जीवन का यादगार अनुभव रही। उनकी यह पहल क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...