चतरा, मार्च 9 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि । प्रखंड के चिरीदीरी पंचायत अंतर्गत सिमराडीह गांव निवासी चंद्रदेव सिंह के पुत्र अजय सिंह की मौत 6 मार्च को मुंबई भिवंडी में काम करने के दौरान हो गई। बताया जा रहा है कि अजय सिंह मुंबई में पाइप लाइन के पास स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे। परिजनों के अनुसार अजय सिंह पिछले लगभग 20 वर्षों से मुंबई में रहकर उसी कंपनी में काम कर रहे थे। बावजूद इसके उनकी मौत के बाद कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक किसी प्रकार का मुआवजे की घोषणा नहीं की गई है। मृतक अजय सिंह के 2 बच्चे हैं एक 12 वर्षीय पुत्री और एक 8 वर्षीय पुत्र है। बताया गया कि अजय सिंह की तबियत अचानक शुक्रवार को खराब हो गई थी, और उसके अगले दिन शनिवार को उनकी मौत हो गई।जिससे पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज सुबह करीब 4 बजे उनके शव को एम्बुलेंस के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.