घाटशिला, अप्रैल 19 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के जयनगर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कान्हाईश्वर पहाड़ में चल रहे सीढ़ी निर्माण एवं सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने शनिवार को किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं। ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। कान्हाईश्वर पहाड़ झारखंड, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था का केंद्र है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: पुराना सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक, मंदिर विधायक समीर मोहंती बने मुख्य संरक्षक ऐसे म...