बागपत, मार्च 25 -- दाहा। बडौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित कांहड गांव में महामाई देवी मंदिर पर तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ। मेला में दूसरे दिन बडी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पहुंचे। मेला परिसर में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। चौगामा क्षेत्र के कान्हड़ गांव में मेले दूरदराज के श्रद्धालुओं ने पहुंच कर दुर्गा देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। पुलिस द्वारा सड़क पर बैरिकेटिंग कराई गई है। भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं की मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लाइन लगी रहीं। दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि मेले के लिए पुलिस फोर्स की पूर्ण व्यवस्था कराई गयी है। पुलिस बल के साथ पीएसी भी तैनात है। पुसार और दाहा के बीच एक दिन तक बड़े वाहनों के बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से निकलने पर पाबंदी रही। उन्हे रूट डायवर्ट कर दूसरे मार्गो से निकाला जा रहा है। मेले में फायर...