कान्वाई चालकों ने वेतन बढ़ोतरी राशि न मिलने पर बुकिंग रोकी
जमशेदपुर, अगस्त 12 -- ऑल इंडिया कान्वाई चालक संघ के अध्यक्ष एवं महामंत्री विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि लिस्टेड चालकों के बैंक खातों में वेतन बढ़ोतरी की राशि अबतक नहीं पहुंची है। टीटीसीए के अधिकारियों से जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस कारण सोमवार को कान्वाई चालकों ने करीब दो घंटे तक बुकिंग का काम रोक दिया। संघ की ओर से कहा गया कि चालकों के मेडिकल बिल का भुगतान भी पिछले दो महीने से नहीं किया जा रहा है। वेतन बढ़ोतरी की राशि और मेडिकल बिल के भुगतान को लेकर चालकों में नाराजगी है। संघ ने दोनों मामलों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।मान्यता प्राप्त यूनियन ऑल इंडिया कान्वाई वर्कर्स यूनियन के महामंत्री जयनारायण सिंह ने कहा कि दोनों समस्याओं को लेकर सोमवार दोपहर बैठक रखी गई है। इसमें समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.