लोहरदगा, जून 26 -- लोहरदगा, संवाददाता। कान्यकुब्ज स्वर्णकार संघ लोहरदगा ककी बैठक शुक्रवार को गुदरी बाजार स्थित खेमराज स्मृति भवन में संरक्षक शिव प्रसाद बर्मन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पिछली बैठक के प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ के सभी सदस्यों से नियमित मासिक शुल्क लिया जाएगा, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों का सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही समाज में आपसी एकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए सदस्यों की शादी-विवाह के मड़वा कार्यक्रम, अंतिम संस्कार, दशकर्म एवं ब्रह्मभोज जैसे सामाजिक आयोजनों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्णय लिया गया।समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों का पूरा विवर...