कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई महासभा, कोडरमा के तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ संतोष लाल जी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हलवाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद (कोलकाता) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कान्यकुब्ज वैश्य महासभा के अध्यक्ष दीनानाथ गुप्ता अपनी टीम के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में झुमरी तिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, वार्ड संख्या 26 के पार्षद मनीष चौधरी, समाजसेवी पवन भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें डांस, योगा एवं भा...