हजारीबाग, जून 1 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के डूमर स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की प्रखंड स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रामेश्वर पांडेय और संचालन ज्योतिष पंडा ने किया। बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक, तुलेश्वर पांडेय, बटेश्वर मिश्रा, सरोज पांडेय, उपेंद्र पांडेय, सुखदेव पांडेय, रामलखन पांडेय, महेश पांडेय, जगदीश पांडेय, महेंद्र पंडा , अनंत पांडेय एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज को संगठित होकर समाजहित, शिक्षा, संस्कार एवं युवाओं के मार्गदर्शन के लिए कार्य करना होगा।उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती आपसी एकता, सहयोग और सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। बैठक में ...