कानों में हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा मजदूर, ट्रेन की चपेट में आने से मौत
गाजियाबाद, अगस्त 11 -- योगेन्द्र सागर, गाजियाबाद गाजियाबाद के नासिरपुर फाटक के पास मंगलवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय युवक के कानों में मोबाइल की लीड लगी हुई थी और वह किसी से बातचीत कर रहा था। ट्रेन को अपनी ओर आता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे ट्रैक से हटने के लिए शोर मचाकर चेतावनी दी, लेकिन वह लोगों की आवाज नहीं सुन सका। कुछ ही देर में ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद के मुताबिक, मृतक की पहचान बिहार के सीतामढ़ी जिले के धनंसी गांव निवासी 40 वर्षीय गजेंद्र शाह के रूप में हुई है। गजेंद्र गाजियाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरी करता था। वह मजदूरी के लिए आसपास के लेबर चौक से काम पर जाता था और कुछ अन्य मजदूर साथियों के साथ किराये के कमरे में रहता था। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.