बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। कंकाली, गणिनाथ, पलटूदास स्मारक समाज सेवा समिति सह कानू विकास संघ बोकारो की बैठक समाज के कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष सकल देव प्रसाद ने की। सर्वसम्मति से 1 फरवरी को सेक्टर 4 बुद्ध विहार में समाज का जिला सम्मेलन सह पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में बिहार के बख्तियारपुर के विधायक अरुण प्रसाद साव सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे। बैठक में सचिव दिनेश चंद्र, कोषाध्यक्ष कमल किशोर, सुरेश प्रसाद, गीता देवी, गायत्री देवी, श्रीधर गुप्ता, मदन प्रसाद, पन्ना लाल कान्दू, विनोद कुमार, सूर्य कान्त प्रसाद ,पंकज कुमार, देवनन्दन सहित अन्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...