मऊ, अप्रैल 26 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा दूसरे दिन रविवार को भी किड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुई। 11 केंद्रों पर दो पालियों में वायसयुक्त सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई है। दोनों पालियों में 1622 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को कुल 9120 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसमें से दोनों पालियों में 7498 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं परीक्षा देकर बाहर निकले युवाओं और युवतियों में खाकी पहनने का खासा उत्साह दिखाई दिया। परीक्षा के दौरान कंट्रोल रूम से निगरानी की गई तो परिवहन विभाग सहित पुलिस विभाग के हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई थी। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पूछे गए जनगणना और योजनाओं से जुडे सवाल जिसमें बसों के बारे में जानकारी के साथ सेंटर आदि की जानकारी दी गई। कुछ अभ्यर...