नई दिल्ली, फरवरी 19 -- ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर को जेफरी एपस्टीन फाइल्स से जुड़े मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी सार्वजनिक पद के दुरुपयोग के संदेह में हुई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2010 में ब्रिटिश ट्रेड एंवॉय के पद पर रहते हुए गोपनीय सरकारी जानकारी दोषी यौन अपराधी एपस्टीन के साथ साझा की थी। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी उनके 66वें जन्मदिन पर हुई, जब थेम्स वैली पुलिस ने सैंड्रिंघम एस्टेट पर उनके निवास पर छापेमारी की और उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने संदिग्ध का नाम सीधे नहीं लिया, लेकिन पुष्टि की कि नॉरफोक से 60 वर्ष से अधिक उम्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैगिरफ्तारी से पहले क्या बोले थे ब्रिटेन पीएम? गिरफ्तारी से ठीक पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने बीबीसी को दिए इंट...