फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 2 -- नवाबगंज। होली के पावन पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नवाबगंज पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के गांवों में भ्रमण शुरू कर दिया है और ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। थाना क्षेत्र में कुल 186 होलिका दहन स्थलों को चिह्नित किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने क्षेत्र को श्रेणियों में विभाजित किया है। नगला हीरासिंह, ममरेजपुर और वलीपुर को अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। यहाँ पुलिस की अतिरिक्त तैनाती और विशेष निगरानी रहेगी। बराकेशव को संवेदनशील माना गया है, जहाँ पुलिस बल गश्त करेगा। पुलिस द्वारा गांवों में लगातार घोषणाएं कराई जा रही हैं, जिसमें लोगों से सौहार्द के साथ त्योहार...