अमरोहा, अप्रैल 8 -- हसनपुर, संवाददाता। बसपा सरकार में रिकार्ड विकास कार्य हुए। आज भी लोग बसपा सरकार के विकास व कानून व्यवस्था को याद कर रहे हैं। आने वाला वक्त फिर बसपा का है। मंगलवार को नगर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह ने ये बात कही।उन्होंने दावा किया कि बसपा सरकार में किसी के साथ जाति व धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया गया। हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिला। दबे-कुचले वर्ग पिछड़ों को विकास व सरकार की योजनाओं का सीधा फायदा पहुंचा। कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होने की अपील करते हुए जानकारी दी कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। गांव-गांव कार्यक्रम आयोजित होंगे। गजरौला के पूर्व ब्लाक प्रमुख मुमताज अली उर्फ हाजी भुट्टो ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक ऐस...