दुमका, फरवरी 27 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर गुरुवार को हंसडीहा थाना परिसर में थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। बैठक में सर्कल इंस्पेक्टर विशुन देव पासवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और उल्लास का पर्व है। इसे सभी लोग मिल-जुलकर शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, नशाखोरी अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि होली...