कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी
गंगापार, जून 16 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारतगंज पुलिस चौकी पर शांति कमेटी की बैठक हुई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए यमुनानगर एडीसीपी विजय आनंद ने कहा कि मोहर्रम परम्परागत एवं सौहार्द के साथ मनाएं।कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ गतिविधि अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले प्रयासों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। मेजा एसडीएम नीलम उपाध्याय एवं मेजा एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय ने सभी ताजिया दारों से समस्याओं की जानकारी ली। संचालन मांडा थाना प्रभारी अनिल वर्मा ने किया। भारतगंज पुलिस चौकी प्रभारी हर्ष कुमार ने सभी ताजिया दार व सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- आपसी भाईचारे के साथ मनाएं पर्व इंस्पेक्टर माधव प्रसाद त्रिपाठी, डीसीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.