रांची, जुलाई 11 -- रांची। झारखंड में स्वर्ण व्यवसायियों के साथ लगातार बढ़ रही लूट, चोरी, छिनतई एवं डकैती की घटनाओं की अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज ने निंदा की है। संगठन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) झारखंड ने इसके खिलाफ अपनी मुहिम तेज कर दी है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से अलग-अलग मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने राज्य में गिरती कानून व्यवस्था और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए मदद की गुहार लगायी। मरांडी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इन मुद्दों के समाधान के लिए सरकार से समाधान कराने की पहल करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...