प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कहा कि वर्तमान सरकार ने कानून-व्यवस्था, शिक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है, जिससे प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। मंत्री रविवार को सर्किट हाउस में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे।मंत्री ने बताया कि सरकार की ओर से अब तक 10 लाख से अधिक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है। प्रदेश में पहली बार मार्च के महीने बाद भी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति का पोर्टल खुला हैं और बजट को भी बढ़ाया गया है। दावा किया कि आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था पहले से कहीं बेहतर है और अपराध पर प्रभावी नियंत...