उरई, जून 30 -- उरई। संवाददाता कलेक्ट्रेट सभागार में सेवानिवृत्त हुए 11 होमगार्ड जवानों के सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय व एसपी विनय कुमार सिंह, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे जवानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि होमगार्ड जवानों ने अपने सेवाकाल में कड़ी मेहनत, निष्ठा, लगन और अनुशासन के साथ विभाग एवं जनपद की सेवा की है। उन्होंने जिला कमांडेंट होमगार्ड्स राजेश कुमार सिंह द्वारा इस प्रकार के सम्मानजनक आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने को कहा।एसपी विनय कुमार सिंह ने कहा कि होमगार्ड जवान पुलिस बल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- ती...