प्रयागराज, मई 8 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में 'इन कन्वर्सेशन विद ए लीगल ल्यूमिनरी' शृंखला के तीसरे सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अपर महाधिवक्ता राहुल अग्रवाल ने कानून के पेशे में धैर्य, अनुशासन और विश्वसनीयता को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि विधि क्षेत्र में सफलता केवल पारिवारिक पृष्ठभूमि से नहीं, बल्कि लगातार मेहनत और ईमानदारी से मिलती है। उन्होंने अपने शुरुआती संघर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि वकालत शुरू करने के बाद पहले मुवक्किल के लिए उन्हें करीब छह महीने तक इंतजार करना पड़ा था।राहुल अग्रवाल ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक ने कानूनी शोध को आसान बनाया है, लेकिन विद्यार्थियों को केवल एआई पर निर्भर नहीं होना चाहिए। उन्होंने मजबूत अध्ययन क्षमता, तार्क...