पीलीभीत, जून 28 -- पीलीभीत। संवाददाता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति व पूर्व जिला जज जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि हर किसी को न्याय मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमेशा कानून के अनुसार काम किया है। यह हर किसी का कर्तव्य भी है।वह शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन हाल में अपने स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। जस्टिस सिन्हा ने यहां के जिला जज के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी न्यायिक कार्य यहां पर किए वह न्यायहित में थे। बार व बेंच सम्बंधों का जिक्र करते हुए कहा कि पीलीभीत इस मामले में अव्वल है। उन्होंने कहा कि यहां जो स्नेह व सहयोग पाया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इससे पूर्व न्यायिक अधिकारियों बार पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। जनपद न्यायाधीश रवीन्...