बलरामपुर, अक्टूबर 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। बच्चों को उनके अधिकारों व कानून की जानकारी देकर उन्हें शोषण व उत्पीड़न के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से गांधी जयंती पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम-2012, बाल संरक्षण कानून और निःशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। उन्हें बताया गया कि किसी भी तरह के शोषण, उत्पीड़न या लैंगिक अपराध की स्थिति में चुप न रहें। ऐसी परिस्थितियों में अभिभावक, शिक्षक या संबंधित अधिकारी को तत्काल जानकारी देकर मदद ली जा सकती है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: नुक्कड़ नाटक से बताया बच्चों को कैसे बचाएं, कहां करें शिकायत ब...