सीतामढ़ी, मई 25 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। भारतीय न्यायिक व्यवस्था एवं न्यायिक सुधार विषय पर अधिवक्ता परिषद बिहार की जिला इकाई द्वारा आयोजित विभागीय बैठक में विभिन्न जिलों से प्रांतीय एवं जिला स्तर के अधिवक्ताओं की बैठक रविवार को जिला बार एसोसिएसन के मुख्य हॉल में हुई। जिसमें मुख्य रूप से कानून की किताबों की लोकहित एवं राष्ट्रहित में प्रासंगिकता पर विश्लेषण एवं आवश्यकतानुसार परिवर्तन और संशोधन के उपाय सुझाए गए।अधिवक्ता अनिता चौधरी एवं अन्य के द्वारा कार्यक्रम के प्रारंभ में मिथिला सांस्कृतिक स्वागत गीत गायन किया गया।

बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याएँ बैठक में अधिवक्ता संघों एवं न्यायालयों में आ रही परेशानियों को उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा गंभीरता से रखा गया एवं समाधान के उपाय भी सुझाए गए। परिषद की बैठक जिला इकाई की अध्यक्षा सीमा कुमारी कीअग...