गिरडीह, जनवरी 8 -- गिरिडीह। जमुआ के धरचांची में गोली फायरिंग, बम विस्फोट व उपद्रव मामले के आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं की जा रही है। 55 नामजद एवं 150 अज्ञात में से मात्र 09 आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने मामले में चुप्पी साध ली है। पुलिस की इस चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होना व खुलेआम घूमना उनकी पहुंच व परैवी की ओर इशारा कर रहा है। मामले के कई आरोपी एक ओर जहां खुलेआम घूम रहे हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं वहीं दूसरे तरफ सोशल मीडिया में भी तस्वीरें पोस्ट कर अपनी उपस्थिति दिखा कर कानून व कानून के रखवालों का मुंह चिढ़ा रहा है। एक आरोपी पचंबा थाना क्षेत्र के शांतिनगर पचंबा हाई स्कूल के निकट के निवासी कथित भू-माफिया विशाल मंडल खुलेआम 5 जनवरी को खंडोली में आयोजित सुंडी समाज के व...