नई दिल्ली, फरवरी 10 -- राजस्थान के नागौर जिले की स्वर्ण नगरी मेड़ता सिटी में मंगलवार देर रात ज्वैलर पंकज सोनी की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य हत्याकांड ने न केवल प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि सियासी तापमान भी अचानक तेज हो गया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पुलिस प्रशासन के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार रात मेड़ता सिटी के ब्रह्मपुरी इलाके में स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में दो बदमाशों ने घुसकर दुकान मालिक पंकज सोनी पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पंकज सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद ह...