नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- शिक्षक दिवस पर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने एक नई पहल की घोषणा की है। अब सुप्रीम कोर्ट हर महीने कानून, न्याय और कानूनी शिक्षा पर एक विशेष व्याख्यान (लेक्चर) आयोजित करेगा। इसके साथ ही कानूनी शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों के लिए हर साल एक सम्मान भी दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी बयान में कहा गया कि इस मासिक व्याख्यान श्रृंखला का उद्देश्य कानून, न्याय और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर नियमित चर्चा और विचारों का आदान-प्रदान करना है। हर महीने किसी बड़े कानूनी विशेषज्ञ, न्यायविद, शिक्षक या विषय विशेषज्ञ का व्याख्यान होगा। इसके बाद एक चर्चा सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें युवा वकील, कानून के छात्र और शोधकर्ता भी सवाल पूछ सकेंगे और अपनी बात रख सकेंगे। इस पहल को भारत के सुप्रीम कोर्ट के एक निरंतर...