देवरिया, जनवरी 22 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव में ग्राम न्याय सहायता अभियान के तहत पंचायत स्तर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें लोगों तक न्याय सेवा की पहुंच को आसान बनाने के लिए जागरूक किया गया। बुधवार को कोल्हुआं गांव में आयोजित विधिक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि हर एक नागरिक को अपने मौलिक अधिकारों, कानूनी प्रक्रिया व निशुल्क विधिक सेवाओं आदि के बारे में जानकारी होना नितांत जरूरी है। जिसके लिए ग्राम स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। न्यायाधिकारी विकास वर्मा ने कहा कि गांव के निचले पायदान तक के लोगों को कानूनी अधिकारों व सेवाओं के बारे में चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है। जिससे लोग इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.