जहानाबाद, फरवरी 25 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के डॉ भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार एवं सचिव रंजीत कुमार के निर्देश पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन कुमार की अध्यक्षता में कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण को लेकर जानकारी दी गई। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता सह उपाध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन डॉ राजेश चन्द्रा ने कहा कि इसका उद्देश्य छात्रों को यौन शोषण से सम्बंधित जानकारी एवं कानूनी सहायता प्रदान करना है ताकि वे पुनर्बास कर सकें पीड़ित को आगे की पढ़ाई करने में सहायता करना ताकि वे अपनी आजीविका कमाने के लिए खुद को तैयार कर सकें और समाज में अपने लिए एक सम्मानजनक स्थान पा सकें। क्योंकि उन्हें पढ़ाई करने और ...