चम्पावत, मई 2 -- सतीश जोशी, टनकपुर। नंदा कॉवेंट स्कूल में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए कानूनी कॅरियर काउंसलिंग शिविर लगाया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड उच्च न्यायालय की अधिवक्ता ममता बिष्ट ने कानून के क्षेत्र में कॅरियर बनाने के बारे में बताया। विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एलएलबी, एलएलएम आदि कोर्स की जानकारी भी दी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक जानकी खर्कवाल, प्रधानाचार्य ज्योति चंद सहित सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रही। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...