कानूनगो पर गलत पैमाइश के आरोप में मुख्यमंत्री से शिकायत
रामपुर, जून 21 -- शनिवार को नगर के मौहल्ला असदुल्लापुर निवासी गंगादेई ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में कानूनगो पर गलत पैमाइश करने आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नगर के मौहल्ला नसीराबाद में उनकी गाटा संख्या 66 की भूमिधर है। 17 जून को हुई मेड़बंदी में कानूनगो ने नक्शे के विपरीत पैमाइश कर उसकी जमीन गाटा 68 के मेढ मिलान के खेत में मिला दी।आरोप है कि इससे उसकी कीमती कृषि भूमि अवैध कब्जे में चली गई और आर्थिक नुकसान हो रहा है।बिना नोटिस इत्यादि के कानूनगो ने साठगांठ कर जबरन उसकी भूमि में मेड़ को मिलाया है।पीड़िता ने मुख्यमंत्री से जमीन का रकबा पूर्ण कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- पीएम पोर्टल पर शिकायत, 32 माह बाद बुजुर्ग को मिली जमीन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.