नई दिल्ली, जून 4 -- उत्तर प्रदेश के बस्ती में एंटी कप्शन ने तगड़ा ऐक्शन लिया है। एंटी करप्शन टीम ने पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये घूस लेते राजस्व निरीक्षक(कानूनगो) को बुधवार को सदर तहसील परिसर से रंगेहाथ दबोच लिया। कानूनगो एंटी करप्शन की टीम की ट्रैप में फंस गए। पकड़े गए राजस्व निरीक्षक अशर्फीलाल के पास कुसौरा सर्किल का काम है। कोतवाली पुलिस ने एंटी करप्शन टीम के प्रभारी की तहरीर पर कानूनगो अशर्फीलाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलवारी थाना क्षेत्र स्थित सैफाबाद निवासी किसान आसमान सिंह की जमीन की पैमाइश होनी है। उन्होंने धारा 24 के तहत मुकदमा कर रखा था। कोर्ट के आदेश पर जमीन की पैमाइश कर पत्थरनसब होना था। आसमान सिंह सर्किल के कानूनगो अशर्फीलाल से मिलकर पैमाइश के लिए गुजारिश कर रहे थे। आरोप है कि वह आसमान सिंह को कई माह से दौड...