पाकुड़, जून 24 -- पाकुड़िया थाना अंतर्गत राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, पाकुड़िया में बुधवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक बनाना था। कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इसे रोकने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। यह भी पढ़ें- नशामुक्ति को लेकर चलाया जागरूकता अभियान इसके अलावा डायन प्रथा के खि...