श्रावस्ती, मार्च 11 -- जमुनहा,संवाददाता। थाना मल्हीपुर क्षेत्र के कानीबोझी चौराहे पर नहर विभाग की जमीन पर दबंगों ने दोबारा कब्जा कर लिया है। कुछ महीने पहले नहर विभाग के अधिकारियों ने सड़क के दोनों किनारों पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाकर जगह खाली कराई थी। उस समय दुकानदारों की ओर से रखी गई गुमटी और रेहड़ी हटवाई गई थीं और दोबारा कब्जा न हो इसके लिए दोनों तरफ कंटीले तार भी लगवाए गए थे। लेकिन हैरानी की बात यह है कि कंटीले तार लगे होने के बावजूद एक दबंग व्यक्ति ने उसी जमीन के अंदर घुसकर कब्जा कर लिया और वहां पर एक आलीशान होटल तक खड़ा कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खुलेआम सरकारी जमीन पर निर्माण होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक चुप्पी साधे हुए है। अब सवाल उठ रहा है कि जब पहले कब्जा हटाया गया था और सुरक्षा के लिए कंटीले तार लगाए गए थे, त...