कानफोड़ू साइलेंसर वाली 11 बाइक सीज
लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ। परिवहन विभाग ने कानफोड़ू साइलेंसर, ओवरलोड और एचएसआरपी को लेकर मंगलवार को शहर के अलग-अलग स्थानों पर अभियान चलाया। इस दौरान 11 बुलेट और पांच ओवरलोड वाहन सीज किए गए। 18 वाहनों के चालान किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन आलोक यादव के नेतृत्व में पीटीओ की टीम ने अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बुलेट बाइक की सर्विसिंग सेंटरों पर जाकर जांच की। इस दौरान 11 बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर मिलने पर उन्हें सीज कर दिया गया। कानपुर रोड, किसान पथ, रायबरेली रोड पर ओवरलोड वाहनों की जांच के दौरान पांच ओवरलोड वाहन सीज किए गए। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट(एचएसआरपी) की जांच के दौरान नौ वाहनों पर एचएसआरपी नहीं मिलने पर उनके चालान किए गए। यह भी पढ़ें- मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ चला विशेष अभियान, दो बुलेट सीज यह भी पढ़ें- ठांय-ठांय की आवाज करने वाली 11 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.