सीवान, नवम्बर 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को दिल्ली से सीवान के लिए आ रही एक डबल डेकर बस दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि कुल 25 लोग घायल हो गए। मृतकों में जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मीरापुर निवासी स्व. धर्मेंद्र गिरी का 24 वर्षीय पुत्र शशि गिरी भी शामिल हैं। जैसे ही घरवालों को शशि गिरी की मौत की खबर लगी कि सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, शशि गिरी दिल्ली में रहकर किसी कंपनी में काम करता था। बीते छठ महापर्व पर वह अपने घर मीरापुर लौटा था। लेकिन कंपनी द्वारा मेहनताना का पूरा पैसा नहीं देने के कारण वह एक बार फिर 6 नवंबर को दिल्ली लौटा था। कंपनी से अपनी मेहनताना लेने के बाद वह बस से ही दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। तभी यूपी के आगरा-लखनऊ एक्सप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.