लखनऊ, अप्रैल 30 -- कानपुर रोड हाईवे निर्माण से स्थानीय व्यापारियों और जनता को हो रही समस्याओं के समाधान हेतु गुरुवार को बैठक हुई। विधायक प्रतिनिधि शिवशंकर सिंह 'शंकरी', पार्षदों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीएनसी अधिकारियों के साथ शांति नगर और दरोगा खेड़ा जैसे क्षेत्रों के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में सड़क पार करने में होने वाली कठिनाइयों और दुर्घटनाओं के खतरे को प्रमुखता से उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने जनता की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए सुरक्षित क्रॉसिंग और सुगम मार्ग की मांग की। अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण के बाद समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है। वहीं, पीएनसी अधिकारियों ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- औरंगाबाद में यातायात प्रबंधन को 10 सुझावों पर अमल क...