कानपुर से सीधे कनेक्ट होगा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, एक घंटे का बचेगा समय, NHAI करेगा सर्वे
लखनऊ, सितम्बर 20 -- Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे सीधे कानपुर से जुड़ेगा। अभी कानपुर की सीमा पर उन्नाव में फिर हाईवे को कनेक्ट करता है। हाईवे से जाजमऊ होते हुए कानपुर जाने वालों को एक घंटे से अतिरिक्त समय लग जा रहा है। इस नाते एक्सप्रेसवे के महंगे सफर के बावजूद लोग समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। लखनऊ-कानपुर हाईवे और जाजमऊ पुल पर ट्रैफिक दबाव को देखते राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक्सप्रेसवे को कानपुर से सीधे कनेक्ट करेगा। इसके लिए निजी कंपनी से सर्वे कराया जा रहा है। दो महीने पहले जुलाई में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक शुरू हुआ था। शुरुआत में करीब 13 से 14 हजार वाहन एक लेन से रोज गुजर रहे हैं। लखनऊ से करीब 63 किमी तो लोग करीब 45 मिनट में पहुंच जा रहे हैं, लेकिन आगे जाकर फिर जाम झेलना पड़ रहा है। कानपुर के जाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.