हरदोई, मई 3 -- हरपालपुर, संवाददाता। कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में हरपालपुर के एक युवक की मौत हो गई। रविवार को शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हरपालपुर थाना क्षेत्र के सुरजूपुर मजरा खसौरा निवासी 26 वर्षीय सूरज कुमार शनिवार दोपहर बाइक से कानपुर जा रहा था। कानपुर अलीगढ़ हाईवे पर चौबेपुर क्षेत्र के मरियानी गांव के सामने पहुंचते ही उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डिवाइडर में लगा लोहे का एंगल युवक के सीने में घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, रोड जाम हादसे की सूचना मिलते ही एनएचआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.