कानपुर, मई 29 -- कानपुर। रेल प्रशासन ने कानपुर से बेंगलुरु कोई सीधी ट्रेन न होने और यहां से होकर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग के मद्देनजर दो स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन 31 मई से चालू होकर सात ट्रिप चलेगी। सफर करने वाले यात्री शनिवार से अपना रिजर्वेशन करा सकेंगे। अभी हर क्लास में सीटें खाली हैं। एनसीआर के सीपीआऱओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04131 स्पेशल ट्रेन हर रविवार कानपुर सेंट्रल से 31 मई से 12 जुलाई तक चलेगी। यह ट्रेन सेंट्रल स्टेशन से 16:30 बजे चलकर मंगलवार को 20:10 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसी तरह 04132 स्पेशल ट्रेन बेंगलुरु से 3 जून से 15 जुलाई तक हर बुधवार को चलेगी। बेंगलुरु से 7 बजे चलकर शुक्रवार को 3:45 बजे आएगी। इसमें सफर करने वाले यात्री सीटें खाली रहने तक रिजर्वेशन करा लें। रेलवे अफसरों का मा...