उरई, जनवरी 29 -- कालपी। कानपुर से झांसी की तरफ जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गयी। सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया है जिससे ज्यादा क्षति होने से बच गयी है। गुरुवार दोपहर ट्रक कानपुर से झांसी आ रहा था जैसे ही हाईवे स्थित चौरासी गुम्बद के पास रजत चौहान ढाबा के पास पहुंचा। तभी ट्रक के इंजन से धुंआ उठने लगा। जिस पर चालक व हेल्पर ने ट्रक को खड़ा कर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग न बुझने पर डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अग्नि शमन दल को बुलाया । जिन्होंने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक ट्रक की वायरिंग जल गई। ट्रक चालक के अनुसार आग वायरिंग मे शार्ट सर्किट से लगी है। एनएचआईटी के क्षेत्रीय प्रबन्धक इन्गलेश शर्मा के मुताबिक हाईवे पर खड़े ट्रक के आसपास सुरक्षा चिन्ह लगा दिए गए हैं शीघ्र ही उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.