कानपुर, फरवरी 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सब कुछ ठीक रहा तो इस समर शेड्यूल से कानपुर से जेवर और नवीं मुंबई को सीधी फ्लाइट शुरू होगी। विमान कंपनी इंडिगो ने दोनों उड़ान को मंजूरी देते हुए पत्र सौंपा है। कानपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक केपी यादव ने बताया कि प्रस्ताव मंत्रालय भेज दिया गया है। जेवर के लिए सुबह तो नवीं मुंबई के लिए दोपहर बाद फ्लाइट का शेड्यूल होगा। बता दें विमान कंपनी के सर्वे में कानपुर से जेवर के लिए दिल्ली फ्लाइट से अधिक लोड मिला है। समर शेड्यूल 31 मार्च से प्रभावी होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...