कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर। गर्मी की छुट्टियों में रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से आसनसोल तक एक जोड़ी और विशेष ट्रेन चलाई है। इनमें से 04167 कानपुर सेंट्रल से 21 अप्रैल तो 04168 आसनसोल से 22 अप्रैल को चलेगी। यात्री रविवार से इनमें आरक्षण ले सकते हैं। एनसीआर के सीपीआऱओ श​शिकांत त्रिपाठी ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से यह विशेष ट्रेन मंगलवार 15:10 बजे रवाना होगी। वि​भिन्न स्टेशन होते हुए यह अगले दिन दोपहर तीन बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स आसनसोल से बुधवार 17:10 बजे रवाना होगी। अगले दिन गुरुवार 14.00 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। इसमें एसएलआर/डी के दो, सामान्य के सात, स्लीपर के आठ, एसी तृतीय के तीन सहित कुल 20 कोच होंगे। यह भी पढ़ें- राजस्थान व गुजरात से बंगाल के लिए 4 स्पेशल ट्रेन; UP, बिहार व झारखंड के लोगों को फायदा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...