प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल से सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04131/32 पांच अप्रैल से 12 जुलाई तक संचालित होगी। कानपुर सेंट्रल से गाड़ी संख्या 04131 प्रत्येक रविवार को चलेगी, जबकि बेंगलुरु से गाड़ी संख्या 04132 प्रत्येक बुधवार को रवाना होगी।यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर रात 7:20 बजे पहुंचेगी और 7:30 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पर रात 11:10 बजे आएगी और 11:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन में स्लीपर, एसी थर्ड, एसी सेकंड और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इससे प्रयागराज सहित आसपास के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा में सुविधा मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...