आगरा, जुलाई 17 -- उत्तर प्रदेश टी20 लीग की फ्रेंचाइजी कानपुर ने सुपरस्टार लीग के चौथे संस्करण के लिए क्रिकेटरों का चयन ट्रायल आगरा में करने का फैसला किया है। ट्रायल 18 जुलाई को अवंतीबाई लोधी क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। चयनित खिलाड़ियों का फाइनल ट्रायल 19 जुलाई को इसी मैदान पर होगा। फाइनल ट्रायल के उपरांत शॉर्टलिस्ट खिलाड़ियों के प्रैक्टिस मैच भी अवंतीबाई लोधी क्रिकेट ग्राउंड पर ही आयोजित किए जाएंगे। इन मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कानपुर सुपरस्टार टीम का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। ट्रायल की व्यवस्थाएं डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा द्वारा की जा रही हैं।डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा ने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...