कानपुर, जून 17 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में कानपुर साउथ ने विनर्स क्लब को छह विकेट से पराजित किया। जाजमऊ ​स्थित एवरेस्ट मैदान पर खेले गए मैच में विनर्स क्लब की पूरी टीम 26.1 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सार्थक लोहिया ने 30 रन, ​शिवांशु सचान ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रिंस मौर्य ने चार, सागर शर्मा, सद्दाम हुसैन व एकलव्य यादव ने दो-दो खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में कानपुर साउथ की टीम ने 10.1 ओवर में चार विकेट पर 120 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से हिमांशु सिंह ने 50 रन, उपेंद्र सिंह ने 33 रन, सागर शर्मा ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में अ​खिलेश निषाद ने दो विकेट लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...