कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर की ओर से शुक्रवार को संबंधित 15 जिलों में 'निधि आपके निकट 2.0' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पीएफ सदस्यों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। इसके साथ ही डीएलसी यानी जीवन प्रमाण पत्र भी बनवाने में मदद की गई। अधिकारियों और टीम सदस्यों द्वारा प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी नामांकन अभियान, निष्क्रिय खातों के निस्तारण तथा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) के अद्यतनीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष रूप से जानकारी दी गई और सदस्यों को इन योजनाओं से मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त शाहिद इकबाल ने बताया कि 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम से हर महीने पीएफ सदस्यों और हितधारकों की मदद की जाती है। इसका ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.