नोएडा, मई 9 -- दादरी, संवाददाता। कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी और गरीबरथ पर मारीपत और दादरी स्टेशन के बीच पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। शताब्दी के सी-1 कूपे की 49 और 44 नंबर सीटों के सामने के शीशे टूट गए। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आरपीएफ दादरी ने ट्रेन के सीसीटीवी फुटेज भिजवाने के लिए शनिवार को पत्र भेजा है। कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस गुरुवार को गाजियाबाद से जैसे ही चली तो 16:36 पर पथराव शुरू हो गया। 49 नंबर सीट पर सफर कर रहे गौरव ने शताब्दी के टीएस जितेंद्र यादव और स्टाफ को सूचना दी। गौरव ने बताया कि कई यात्री तो कोच से बाहर आकर दरवाजे बंद करके किनारे खड़े हो गए। टीएस और अन्य स्टाफ ने कोच में पहुंचकर यात्रियों को सांत्वना दी और मामले की जांच की। कुछ देर बाद यहां से गुजरीं राजधानी और गरीबरथ पर भी पथराव किया गया। वही दादर...