कानपुर, जुलाई 26 -- कानपुर। पिछले एक सप्ताह से बेपटरी चल रही कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार को अपने तय समय यानी कि सुबह 6 बजे कानपुर सेंट्रल के प्लेटफार्म नंबर एक से नई दिल्ली को रवाना होगी। इसके अलावा दिल्ली-हावड़ा रूट की दरभंगा सहित 12 ट्रेनें घंटों लेट रही। 459 ने अपने टिकट निरस्त कराई तो 27 को दूसरी ट्रेनों में सफर की छूट दी गई। 04152 मुंबई एलटीटी कानपुर सेंट्रल स्पेशल साढ़े 23 घंटे, 05054 मुंबई बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस 13 घंटे, 02570 नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल 7.30 घंटे, 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल 3 घंटे, 07076 गोरखपुर हैदराबाद स्पेशल 7 घंटे, 01930 कुंद्रा रोड झांसी स्पेशल 6 घंटे, 09526 नहलगुन हापा स्पेशल 9 घंटे, 02397 शेखपुरा आनंद विहार स्पेशल 5 घंटे, 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल 4 घंटे लेट रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...